शामली। दस दिवसीय विशाल महारुद्र यज्ञ महाभिषेक एवं भंडारा के उपलक्ष्य में रविवार को शहर में कलश शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह शोभा यात्रा का स्वागत किया गया।
रविवार को माजरा रोड सिद्ध पीठ मंदिर भाकूवाला में श्रीमहादेव रुद्र यज्ञ सेवा समिति के तत्वावधान में कलश यात्रा निकाली गई। जो शहर के श्रीहनुमान धाम से शुरू होकर वीवी इंटर कालेज, फव्वारा चौक, कबाड़ी बाजार, अजुध्या चौक, बड़ा बाजार, गांधी चौक, शिवचौक, धीमानपुरा, भिक्की मोड़, माजरा रोड होते हुए भाकूवाला सिद्ध पीठ भाकूवाला मंदिर में समाप्त हुई। शोभा यात्रा में कसेरिया रंग की साड़ी पहन महिलाएं अपने सिर पर कलश रखे हुए थे।
महायज्ञ के मुख्य यजमान र्में इंट निर्माता समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र मलिक सपत्नी, काशी विश्वनाथ से आए 55 मुख्य पंडित घोडे़ बग्गियों, घोड़ों पर सवार थे। शोभा यात्रा का बाजारों में दुकानदारों द्वारा फूल बरसा कर स्वागत किया।
मौके पर श्री महादेव रुद्र यज्ञ सेवा समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र मलिक, मुकेश जागिड़, दीपक गर्ग, विजय संगल, विनोद कुमार, रामवीर मलिक, सत्यप्रकाश कौशिक, सुनील निर्वाल का सहयोग रहेगा। भाकूवाला सिद्ध पीठ में आयोजित होने वाले महारुद्र यज्ञ एवं महाभिषेक विशाल भंडारे समारोह में प्रेरणा स्त्रोत काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव, बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भगवान भोले नाथ को बनाया गया है।
यज्ञ आचार्य पंडित हीरालाल पांडे को बनाया है।
महंत शैलेंद्र गिरी, गुलजारी वाला मंदिर, पंडित कमलकांत पांडे भाकूवाला मदिर शामली के सानिध्य में विशाल महारुद्र यज्ञ महाभिषेक में वेदमंत्रों के व्याकरण के लिए व्याकरण आचार्य डॉ. माधव दत्त पांडे मुंबई से बुलाया गया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। पंडित प्रेम किशोर कोठारी, प्रभु शंकर शास्त्री, तोताराम शास्त्री, सुरेश शर्मा, संजय शास्त्री, सोमदत्त शर्मा, अंजनी तिवारी, हीरालाल पांडे, अजय पाठक, दिनेश पाठक, अजय पाठक कुलदीप शर्मा प्रदुमन मौजूूद रहेंगे।