फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बोर्ड बैठक में कई प्रस्ताव पास, छह सभासदों ने किया बहिष्कार

Tue, 07 Apr 2026 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन। ऊन नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में कई प्रस्ताव पास किए गए। वहीं, छह सभासदों ने बोर्ड की बैठक का बहिष्कार करते हुए प्रस्ताव को फर्जी बता कस्बे के विकास हेतु आए धन के आय-व्यय का ब्योरा देने की मांग की।
विज्ञापन

बोर्ड बैठक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। अधिशासी अधिकारी देवकीनंदन ने बताया कि बैठक में सड़क निर्माण, वाटर कूलर की खरीद सहित अन्य प्रस्ताव पास किए गए। छह सभासदों ने बोर्ड बैठक का बहिष्कार करते हुए बैठक व प्रस्तावों को फर्जी बताया। उन्होंने पुरानी बैठक की जानकारी वीडियो सहित देने की मांग की। उन्होंने नगर के विकास हेतु खर्च धन का ब्योरा देने की मांग की। शिकायती पत्र पर मीनू देवी, राजबीरी, दीपक, अमित, सुशील व सरोज देवी के हस्ताक्षर है। अधिशासी अधिकारी देवकीनंदन ने बताया कि बोर्ड बैठक में आठ सदस्य आए है तथा कई प्रस्ताव पास किए गए हैं।
मनोनीत सभासदों का किया स्वागत
ऊन/थानाभवन। ऊन नगर पंचायत में सरकार द्वारा नामित सभासद गीता देवी, आशा सौदाई अखिल सेन को उप जिलाधिकारी संदीप त्रिपाठी ने पद की शपथ दिलाई। थानाभवन नगर पंचायत में शासन से नामित सभासद बिट्टू प्रजापति, अशोक चावला एवं आबाद जैदी ढोल-नगाड़ों के साथ अपने समर्थकों के बीच पहुंचे। समर्थकों द्वारा पुष्प वर्षा करते हुए उनका स्वागत किया गया। इसके बाद नगर पंचायत के मीटिंग हॉल में एसडीएम सदर ने तीनों सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में विधायक अशरफ अली, नगर पंचायत अध्यक्ष राव मुशायदा तथा अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें