फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शामली में सात और ऊन में चार नामांकन पत्र निरस्त

Sat, 28 Sep 2024 03:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले भर में शामली-ऊन, थानाभवन गन्ना सहकारी समिति में डेलीगेट के चुनाव के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की आरओ की ओर से शुक्रवार को दोपहर तीन बजे तक जांच की गई। जांच के दौरान शामली में सात और ऊन में चार नामांकन पत्रों को निरस्त कर दिया गया। शामली में 738 और ऊन में 228 नामांकन पत्र वैध पाए गए। समिति में डेलीगेट के एक-एक नामाकन पत्र दाखिल होने के बाद पचास से ज्यादा डेलीगेट चुने जाने की संभावना बन गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले भर में गन्ना समिति के डेली गेट के चुनाव के लिए शामली में 738 नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। समिति के आरओ डाक्टर विदुशेखर मलिक ने बताया कि शामली गन्ना समिति में 11 सर्किल में 745 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। शुक्रवार को तीन बजे तक सात नामांकन पत्रों को जांच के बाद निरस्त कर दिया गया। चुनाव में 738 डेलीगेट पद के लिए प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। ऊन गन्ना विकास समिति ऊन में डेलीगेट के लिए शुक्रवार को आरओ ने जांच के बाद चार नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए हैं। 228 डेलीगेट पद के प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। थानाभवन गन्ना समिति में 263 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे, जिनमें से 60 निरस्त किए गए। अब 256 चुनाव मैदान में है।

बृहस्पतिवार को ऊन गन्ना समिति के डेलीगेट के लिए 232 नामांकन पत्र आरओ ऊन तहसीलदार मुदला दुबे के समक्ष दाखिल किए गए थे। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की आरओ की ओर जांच के बाद चार नामांकन निरस्त हुए। डेलीगेट पद के 117 पदों के लिए 23 गावों में डेलीगेट चुने जाने की संभावना बन गई है।
विज्ञापन

- डेलीगेट के लिए एक लाख पचास हजार मत पत्र हुए प्रकाशित, 405 मतदान कार्मिकों की लगी ड्यूटी
शामली। एआर काॅपरेटिव शिवम मलिक ने बताया कि जिले भर में शामली, ऊन और थानाभवन गन्ना समितियों के डेलीगेट के लिए एक लाख पचास हजार मत पत्र छपकर जिला मुख्यालय पर आ गए हैं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए 405 मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें मतदान कार्मिकों में शिक्षक, शिक्षामित्र अन्य कार्मिक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मतदान कार्मिकों की पोलिंग पाटी जिला सहकारी बैंक कार्यालय शामली से तीन अक्तूबर को मतदान केद्रों के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें