फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिले में सात नए कुष्ठ रोगी मिले, बरतें सावधानी

Fri, 07 Mar 2025 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में कुष्ठ रोग बढ़ रहा है। जिले में सात नए रोगी मिले हैं जबकि संदिग्ध लक्षण वाले आठ रोगी सामने आए हैं। इस समय स्वास्थ्य विभाग द्वारा 19 कुष्ठ रोगियों का उपचार किया जा रहा है। विशेषज्ञ चिकित्सकों का कहना है कि जागरूकता ही कुष्ठ रोग से बचाव है। समय पर उपचार कराने से यह रोग ठीक हो जाता है। सरकारी अस्पतालों में इसकी निशुल्क दवा उपलब्ध है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कुष्ठ उन्मूलन अभियान के तहत 30 जनवरी से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता पखवाड़ा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत आशा और एएनएम ने कुष्ठ रोग के लक्षण वाले मरीजों को चिह्नित किया गया। जिला कुष्ठ अधिकारी एसीएमओ डॉ. अथर जमील ने बताया कि अभियान के दौरान सात नए कुष्ठ रोगी सामने आए हैं, जिनका उपचार शुरू कर दिया गया है। जिले में इस समय 19 कुष्ठ रोगियों का उपचार चल रहा है। इसके अलावा संदिग्ध लक्षण वाले आठ रोगी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग छुआछूत से नहीं फैलता। समय पर उपचार शुरू होने पर यह ठीक हो जाता है।
विज्ञापन

- लक्षण
-त्वचा पर हल्के रंग का दाग धब्बा होना, सुन्न होना।
- सुन्न वाले स्थान से बाल खत्म होना।
- हाथ पैरों में झनझनाहट होना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें