फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: डेंगू के सात नए केस मिले, संख्या 22 पर पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में डेंगू व मलेरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। डेंगू के सात नए केस मिलने से इनकी संख्या बढ़कर 22 हो गई है। डेंगू पीड़ितों में दो पुलिसकर्मी भी बताए गए हैँ। उधर, जिले में इस साल में अब तक मलेरिया के केस की संख्या बढ़कर 54 तक पहुंच गई है। चिकित्सकों का कहना है कि बुखार से बचाव के लिए सभी जरूरी सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

जिले में डेंगू, मलेरिया के केस लगातार सामने आ रहे हैं। जिला अस्पताल में डेंगू के लक्षण वाले मरीजों की एलाइजा जांच की जा रही है। मंगलवार को एलाइजा जांच में छह नए मरीज सामने आए हैं, जबकि एक मरीज सोमवार को सामने आया था। इस तरह से जिले में सात नए मरीज मिलने के बाद अब इनकी संख्या बढ़कर 22 हो गई है, हालांकि अभी विभागीय पोर्टल पर 18 मरीजों का डाटा फीड हो पाया है। बाकी मरीजों से स्वास्थ्य विभाग संपर्क करने की कोशिश में लगा है। उधर, मलेरिया के केस भी लगातार सामने आ रहे हैं। मलेरिया के सितंबर माह में 14 नए केस मिले हैं जबकि अगस्त में 10 नए केस मिले थे। इस तरह से मलेरिया के अब तक 54 केस सामने आ चुके हैं। जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अंजू जोधा ने बताया कि मंगलवार को डेंगू के छह नए केस मिले हैं, जिनमें दो मरीजों को भर्ती कर लिया गया है। बाकी चार मरीजों को घर भेज दिया गया है। उन्हें घर पर आराम करने व समय पर दवा लेने की सलाह दी गई है। डेंगू के दो नए मरीजों में दो पुलिसकर्मी भी बताए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस समय मौसम बदल रहा है। ऐसे मौसम में बुखार, नजला, जुकाम व खांसी आदि होने का खतरा रहता है। इसलिए लोगों को इस मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत है ताकि बीमारियों से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें