शराब की तस्करी के आरोप में दो महिला सहित सात गिरफ्तार
शामली। झिंझाना पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में दो महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 100 लीटर कच्ची शराब बरामद की है।
एसपी नित्यानंद राय ने बताया कि शनिवार रात को अवैध शराब की तस्करी में लिप्त आरोपियों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत थाना झिंझाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब 100 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों के नाम विशाल, निवासी कुंजपुरा जनपद करनाल (हरियाणा), रेखा, निवासी वेदगीगढ़ी मस्तगढ़, आरती निवासी गांव मस्तगढ़, सतीश निवासी गांव लव्वा दाउदपुर, प्रदीप निवासी गांव चौसाना, रोहताश निवासी गांव हरसाना, जयपाल निवासी गांव रेहड़ा माजरा हसनपुर है। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।