फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सर्विस रोड के बिना नहीं होने देंगे दीवार का निर्माण

Thu, 02 Feb 2023 09:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट सभागार में दिल्ली देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर को लेकर बैठक में अपने विचार रखते क
विज्ञापन
शामली। दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे में आ रही किसानों की समस्याओं को लेकर बुधवार को कलक्ट्रेट में बैठक हुई। जिसमें किसान, जिला प्रशासन और निर्माण एजेंसी के अफसर शामिल रहे। किसानों ने निर्माण एजेंसी की ओर से दीवार के निर्माण पर आपत्ति जताते हुए विरोध किया। किसानों ने खेतों के लिए सर्विस रोड छोड़कर उसके बाद दीवार बनाने की मांग की।
विज्ञापन

एडीएम संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे की समीक्षा की गई। इस मौके पर किसानों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से बनाई जा रही दीवार का विरोध किया। कहा कि खेतों के लिए सर्विस रोड छोड़कर दीवार निकाली जाए। इस दीवार से बहुत से रास्ते बंद हो जाएंगे। हजारों बीघा भूमि खराब हो जाएगी। छूटे हुए पेड़, नलकूप और अतिरिक्त भूमि का बढ़ा मुआवजा जल्द दिलाने की मांग की। किसानों ने आर्बिट्रेशन की सुनवाई भी जल्द कराई जाए।
बैठक में एडीएम संतोष कुमार सिंह ने निर्माण कंपनी और एनएचएआई के अधिकारियों को समस्याओं का हल निकालने के लिए निर्देश दिया। बैठक में एसडीएम सदर विशु राजा, तहसीलदार सदर प्रशांत अवस्थी व भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव ओमपाल मलिक, विदेश मलिक, योगेंद्र प्रधान, विजेंद्र सिंह, सुरेश राणा, पप्पू मलिक, आनंद, अनुज प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें