फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: वैन डिवाइडर से टकराई, दंपती की मौत

Thu, 02 Feb 2023 09:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (शामली)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे गांव नानूपुरी के समीप गोवंश मारुति वैन के सामने आने पर असंतुलित होकर वैन डिवाइडर से जा टकराई। वैन में सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महिला का पति व वैन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। पति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। चालक को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बागपत के गांव रमाला निवासी यामीन की पत्नी रुखसाना कई दिन से बीमार चल रही थी। बुधवार सुबह यामीन अपनी पत्नी को वैन में लेकर शामली निजी अस्पताल में उपचार के लिए गया था। अस्पताल से बुधवार रात लौटते समय दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित गांव नानूपुरी के समीप वैन के सामने अचानक गोवंश आ गया। जिसे बचाने के प्रयास में तेज गति से आ रही मारुति वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। डिवाइडर से टकराने के बाद वैन में सवार यामीन की पत्नी रुखसाना (35) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि यामीन व गाड़ी चालक अरशद गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने मामले की सूचना डायल 112 पर दी। डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। जहां पर यामीन व अरशद की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। यामीन की भी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने मामले की सूचना यामीन के परिजनों को दी। इस हादसे से परिवार के लोगों में रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें