फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शामली बाईपास पर बनेगी सर्विस लेन

Thu, 05 Feb 2026 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे स्थित शामली बाईपास पर मुंडेटकलां के पास पूर्वी यमुना नहर की पटरी पर आने-जाने के लिए प्रस्तावित सर्विस लेन के निर्माण के लिए 5 करोड़ 95 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हो गई है।
विज्ञापन

सर्विस लेन के लिए भूमि अधिग्रहण से संबंधित 3डी प्रक्रिया पूरी कर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) बागपत इकाई द्वारा प्रस्ताव को एनएचएआई नई दिल्ली कार्यालय भेज दिया गया है। 3डी की स्वीकृति के बाद सर्विस लेन की जद में आने वाले किसानों को भूमि के बदले करीब एक करोड़ रुपये की मुआवजा राशि जारी होकर जिला प्रशासन को प्राप्त हो जाएगी।
मुंडेटकलां के पास पूर्वी यमुना नहर पटरी पर नवीन कलक्ट्रेट, विकास भवन और जिला जज न्यायालय कार्यालय तक पहुंचने के लिए जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने सर्विस लेन का प्रस्ताव तैयार कर एनएचएआई बागपत इकाई को भेजा था। इसके बाद एनएचएआई ने प्रस्ताव को एनएचएआई नई दिल्ली को अग्रसारित किया। एनएचएआई द्वारा 10 माह पूर्व इस प्रस्ताव को सशर्त मंजूरी दी गई थी। मंजूरी मिलने के बाद जिलाधिकारी ने सर्विस लेन की जद में आने वाले किसानों के मुआवजे के लिए एनएचएआई को सिफारिश भी भेजी थी। एनएचएआई बागपत इकाई के साइट इंजीनियर राजन पांडे ने बताया कि शामली बाईपास पर मुंडेटकलां के पास सर्विस लेन निर्माण के लिए 5.95 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है। भूमि मुआवजे के लिए 3डी की प्रक्रिया पूरी कर प्रस्ताव एनएचएआई नई दिल्ली कार्यालय भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें