फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी के बी और सी सर्टिफिकेट के लिए संपन्न हुई चयन प्रक्रिया

विज्ञापन
कैराना के विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में एनसीसी के बी एवं सी सर्टिफिकेट के लिए परीक्षा में भाग ले - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली, कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनसीसी के बी और सी प्रमाणपत्र के लिए सोमवार को दूसरे दौर की भर्ती प्रक्रिया संपन्न हुई।
विज्ञापन

एनसीसी विभाग से आए अधिकारियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षण एवं लिखित परीक्षा आदि मानकों पर सफल अभ्यर्थियों का चयन किया। महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष से महाविद्यालय में एनसीसी सी सर्टिफिकेट के लिए 33 तथा एनसीसी बी सर्टिफिकेट के लिए 67 पद आवंटित किए गए है। दूसरे दौर की चयन प्रक्रिया के उपरांत महाविद्यालय में सी सर्टिफिकेट के लिए 13 तथा बी सर्टिफिकेट के लिए 44 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. योगेंद्रपाल सिंह, सूबेदार हरेंद्र सिंह, सूबेदार दिगम्बर जी, डॉ. रीनू व राम कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें