फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर यूपी स्टेट के लिए पहलवानों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीनियर यूपी स्टेट के लिए पहलवानों का चयन
विज्ञापन

शामली। माजरा रोड स्थित पिंटू पहलवान अखाड़े में सीनियर यूपी स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता का ट्रायल आयोजित किया गया, जिसमें खिलाड़ियों का चयन किया गया। प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी 11 से 13 नवंबर तक गोरखपुर में खेलेंगे।
विज्ञापन

सीनियर यूपी स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता ट्रायल का उद्घाटन जिला कुश्ती सचिव पिंटू पहलवान ने किया। कोच गौरव मलिक ने बताया कि फ्री स्टाइल बालक वर्ग में 57 किग्रा में अर्जुन मलिक, 65 किग्रा में अंकित कुमार, 70 किग्रा में उमेश, 74 किग्रा में रितिक पंवार, 79 किग्रा में शिवम तोमर, 86 किग्रा में अलतमस, 97 किग्रा में शेर अली, 125 किग्रा में रितिक, ग्रीको रोमन स्टाइल पुरुष में 55 किग्रा में नदीम रंगरेज, 60 किग्रा में संजीव कुमार, 67 किग्रा में कमल, 72 किग्रा में रवि मलिक, 77 किग्रा में जतिन चौहान, 82 किग्रा में शिवम तोमर, 130 किग्रा में रितिक प्रथम रहे। ये सभी खिलाड़ी 11 से 13 नवंबर तक गोरखुपर के द्रौपदी देवी त्रिपाठी इंटर एंड पीजी कॉलेज में होने वाली प्रतियोगिता मेें हिस्सा लेकर दमखम दिखाएंगे। इस मौके पर अंशुल निर्वाल, चिंकू, सत्यप्रकाश सिंह, अशरफ अली, मोंटी, सतेंद्र फौजी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें