फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी रणजी टीम में विनीत का चयन

Tue, 31 Oct 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
sports - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। गांव के छोरे ने क्रिकेट की जमीन पर कमाल कर दिया। गांव भैंसवाल निवासी विनीत पंवार ने यूपी रणजी टीम में चयनित होकर लखनऊ में महाराष्ट्र टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। अब वह एक नवंबर से दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में होने वाले मैच में हिस्सा लेगा। उसके चयन से परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


गांव भैंसवाल निवासी किसान ऊधम सिंह के पुत्र विनीत पंवार की प्रारंभिक शिक्षा शामली में हुई, जिसके बाद मेरठ स्थित सीजेडीएवी स्कूल से 10 वीं और करण पब्लिक स्कूल से 12 वीं की शिक्षा प्राप्त की। 

वहीं, मेरठ के विक्टोरिया पार्क क्रिकेट एकेडमी में दाखिला लेकर क्रिकेट के गुर सीखे। सीधे हाथ के तेज गेेंदबाज के रूप में विनीत का चयन 2013-14 में अंडर 16 टीम में हुआ और विश्वविद्यालय की विज्जी ट्राफी में शानदार प्रदर्शन कर अपना नाम चमकाया। 2016-17 में अंडर 19 में चयन होने पर इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला में खेला और कोच राहुल द्रविड़ के साथ क्रिकेट की बारीकियां सीखीं। 
विज्ञापन


यूपी रणजी टीम में चयनित होने पर हाल ही में 24 अक्तूबर को विनीत पंवार ने लखनऊ में हुए मैच के दौरान महाराष्ट्र के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। वहां उसने 14 ओवर में 38 रन दिए। 

वहीं, इसके अलावा 21 वर्षीय क्रिकेटर विनीत पंवार अब एक नवंबर से दिल्ली स्थित फिरोजशाह कोटला मैदान पर होने वाले मैच  में शामिल होगा। इसकी जानकारी होने पर गांव भैंसवाल में उसके दादा बाबूराम, बालकराम के अलावा माता-पिता और भाई नमित पंवार सहित अन्य परिजनों ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें