शामली टंकी रोड पर कुश्ती ट्रायल प्रतियोगिता का पहलवानों के हाथ मिलवाते कोच पिन्टू पहलवान।
- फोटो : SHAMLI
शामली। जूनियर स्टेट कबड्डी प्रतियोगिता के पहलवानों का चयन किया गया। कुश्ती कोच प्रदीप कुमार ने बताया कि ट्रायल में चुने गए पहलवान 19 से 21 मार्च तक नोएडा में होने वाली स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
ट्रायल का शुभारंभ जिला कुश्ती सचिव पिंटू पहलवान ने किया। ट्रायल के बाद फ्री स्टाइल 57 किलो वर्ग में गौरव राठी, 61 किलो में गौरव मलिक लांक, 65 किलो में चिंकू, 70 किलो में अनुराग, 74 किलो में ऋषभ मलिक, 79 किलो में ऋतिक, 86 किलो वर्ग में मोहित, 92 किलो में विजय प्रताप, 97 किलो में शेर अली तथा 125 किलो वर्ग में कार्तिक का चयन किया गया।
इसके अलावा ग्रीको रोमन में 55 किलो में अंकुश, 60 किलो में अर्जुन मान, 63 किलो में कमल, 67 किलो में निखिल जावला, 72 किलो में विकास, 77 किलो में रवि मलिक काबड़ौत, 82 किलो वर्ग में शिवम, 87 किलो में पारस मलिक भिक्का माजरा, 97 किलो वर्ग में ऋतिक का चयन हुआ। ट्रायल में कोच प्रदीप कुमार, मोंटी मलिक, राजन, लोकेश, बंटी मौजूद रहे।