फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अलंकार योजना में चार राजकीय इंटर काॅलेज का चयन

Tue, 13 Jun 2023 05:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रदेश सरकार ने योजना के तहत दी 50 प्रतिशत धनराशि, जल्द होगा स्कूलों का कायाकल्प
विज्ञापन

-चार इंटर कालेज में रंगाई पुताई, फर्नीचर, खिड़की, दरवाजे, शौचालय निर्माण का होगा कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। प्रदेश सरकार की अलंकार योजना में जनपद के चार राजकीय इंटर काॅलेज का चयन किया गया है। जिसके बाद सरकार को सूची भेजी गई थी और सरकार ने प्रस्ताव के आधार पर 50 प्रतिशत धनराशि जारी कर दी है। इन कॉलेजों में जल्द ही कायाकल्प का कार्य होगा। यहां पर रंगाई पुताई, फर्नीचर, खिड़की, दरवाजे और शौचालय का निर्माण कराया जाएगा।
प्रदेश सरकार ने इंटर काॅलेजों का कायाकल्प करने के लिए अलंकार योजना शुरू की थी। जिसके बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग को इंटर कालेजों का चयन करने के आदेश दिए थे। इस योजना में प्रस्ताव के अनुरूप 50 प्रतिशत धनराशि सरकार देती है और 50 प्रतिशत काॅलेज प्रबंध समिति को खर्च करनी होती है। लेकिन स्कूल प्रबंध समिति ने योजना का लाभ उठाने के लिए हाथ खड़े कर दिए थे और कहा था कि उनके पास बजट न होने के कारण वह योजना में शामिल नहीं हो सकते।
विज्ञापन

उसके बाद शिक्षा विभाग ने चार राजकीय इंटर काॅलेज का चयन किया, जिसमें कार्य होना जरूरी थी। इसके लिए राजकीय बालिका इंटर काॅलेज कांधला, चौधरी मान सिंह राजकीय इंटर काॅलेज कंडेला, उमरपुर व खेड़ा कुर्तान का राजकीय बालिका इंटर काॅलेज का चयन करने के बाद शासन को प्रस्ताव भेज दिया था। शासन से इन चार कॉलेजों का कायाकल्प कराने पर मोहर लग गई। सरकार ने 50 प्रतिशत धनराशि जारी कर दी है, जिसमें एक स्कूल पर 12,23,000 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए जल्द ही टेंडर छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि सरकार से आए बजट से जल्द ही कॉलेज में कार्य शुरू किया जाएगा। जनपद में सिर्फ चार राजकीय कन्या इंटर काॅलेज का चयन किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें