फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली क्रय विक्रय समिति के 12 संचालक चुने

Tue, 06 Mar 2018 10:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
गुड़ मंडी में विजयी हुए प्रत्याशी समर्थकों के साथ खुशी मनाते। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली क्रय विक्रय समिति के 12 संचालक सोमवार को चुन लिए गए। बुढ़ाना-शामली में महिला पद आरक्षित होने के बाद कोई भी नामांकन पत्र दाखिल न होने पर चुनाव नहीं हो पाया है। बुधवार को शामली क्रय विक्रय समिति के संचालक सभापति-उपसभापति को चुनेंगे। मंगलवार को शामली मंडी समिति परिषद में शामली क्रय विक्रय समिति के संचालक पदों के लिए सुुबह नौ बजे से लेकर तीन बजे तक मतदान हुआ। क्रय विक्रय समिति के सभी सदस्यों ने अपने मतों का प्रयोग किया गया। तीन बजे के बाद चुनाव नतीजे घोषित किए गए। घोषित किए गए संचालक पद के लिए शामली नगर पालिका परिषद से व्यक्तिगत से ब्रजमोहन शर्मा शामली, अजेंद्र मलिक आदमपुर, ऊन ब्लाक से दिनेश कुमार, कांधला ब्लाक से केशोराम सल्फा, कैराना ब्लाक से आनंद जगनपुर, थानाभवन ब्लाक से नरेश सिंह गोगवान, हासरुप सोहंजनी उमरपुर, शामली ब्लाक से सतेंद्र कुमार व वीर सैन लांक व अन्य समितियों में सुखपाल सिंह चूनसा, पवन तरार सिलावर, भूपेंद्र सिंह गोहरनी को संचालक पदों पर चुन लिया गया। एआरओ ने बताया कि बुढ़ाना-शाहपुर ब्लाक से महिला आरक्षित पद होने पर महिला प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र न दाखिल होने से चुनाव नही हो पाया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें