मंडलायुक्त ने कलक्ट्रेट और तहसील का निरीक्षण किया
शामली। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने शामली कलक्ट्रेट व शामली तहसील कार्यालयों- न्यायालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय व न्यायालयों में रखी पत्रावलियों, अभिलेखों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय अधिकारियों को रिकार्ड व पत्रावलियों के रखरखाव की व्यवस्था ठीक प्रकार रखने व पुराने वादों का निस्तारण शीघ्र करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसडीएम सुरजीत सिंह, तहसीलदार राकेश त्यागी उपनिदेशक कृषि रामवीर कटारा सहित आदि उपस्थित रहे।