शामली। सीबीएसई 12वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा जिले के सभी आठ केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। अंग्रेजी का प्रश्नपत्र आसान आने से विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिले हुए नजर आए। परीक्षा में कुल पंजीकृत 2370 विद्यार्थियों में 2332 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए और 38 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
सीबीएसई की परीक्षा वैसे तो 15 फरवरी से शुरू हो गई थी। अब तक अतिरिक्त और वैकल्पिक विषयों की परीक्षाएं हुई। शुक्रवार से मुख्य विषय अंग्रेजी की परीक्षा हुई। यह परीक्षा जिले के सभी आठ केंद्रों स्कॉटिश इंटरनेशनल, सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल, सरतीदेवी राजाराम, सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल शामली, मदरलैंड पब्लिक स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, सेंट आरसी झिंझाना और अर्पण पब्लिक स्कूल थानाभवन में हुई। सीबीएसई की जिला कोर्डिनेटर आशु त्यागी ने बताया कि सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक 12वीं अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले ही विद्यार्थियों को केंद्र के अंदर प्रवेश पत्र आदि की जांच के बाद प्रवेश शुरू कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि परीक्षा में कुल 2370 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 2332 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 38 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा देने के बाद केंद्र से बाहर आए विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी झलक रही थी। उनसे प्रश्नपत्र के बारे में बातचीत की गई तो उन्होंने प्रश्नपत्र को आसान बताया। छात्र रौनक ने बताया कि उसे पहले यह लग रहा था कि कहीं अंग्रेजी का प्रश्नपत्र कठिन न आ जाए, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। प्रश्नपत्र आसान रहा और उसने सभी प्रश्नों के उत्तर लिखे। उसे बेहतर अंक मिलने की पूरी उम्मीद है। छात्र वंश चौधरी ने कहा सभी प्रश्न पाठ्यक्रम से आए थे। उसने पहले से ही परीक्षा की अच्छी तैयारी की थी, इसलिए उसके लिए प्रश्नपत्र आसान रहा। छात्रा सुहानी ने कहा अपठित पैराग्राफ हो या चित्र को देखकर उत्तर लिखना या पत्र लेखन सभी आसान रहा। उसने जो पढ़ा, उसी के अनुरूप प्रश्न आए। कुल मिलाकर प्रश्नपत्र आसान ही कहा जाएगा। छात्रा वैशाली ने कहा कि प्रश्नपत्र में सभी प्रश्न पाठ्यक्रम से आने के कारण उसने सभी के उत्तर लिखे। उसे अच्छे अंक मिलने की पूरी उम्मीद है।
वर्जन....
पत्र, प्रार्थना पत्र लेखन, अपठित, अपठित से संबंधित सभी प्रश्न पाठ्यक्रम से आए थे। प्रश्नपत्र में पाठ्यक्रम से बाहर का कुछ नहीं आया। प्रश्नपत्र को आसान ही कहा जाएगा। जिस विद्यार्थी ने परीक्षा की मन लगाकर तैयारी की है, उसे अच्छे अंक मिलेंगे।- गोपाल मित्रा, अंग्रेजी प्रवक्ता, सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली।
शामली सेंटआरसी स्कूल में सीबीएसई की परीक्षा के दोरान छात्राओ की लगी लाइन
शामली सेंटआरसी स्कूल में सीबीएसई की परीक्षा के दोरान छात्राओ की लगी लाइन
शामली सेंटआरसी स्कूल में सीबीएसई की परीक्षा के दोरान छात्राओ की लगी लाइन
शामली सेंटआरसी स्कूल में सीबीएसई की परीक्षा के दोरान छात्राओ की लगी लाइन