शामली। अग्निवीर भर्ती योजना समाप्त करने की मांग को लेकर शुक्रवार को ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम निकिता शर्मा को सौंपा।
इस मौके पर बाबा चौधरी धर्मप्रकाश मलिक ने कहा कि अग्निवीर भर्ती योजना को लेकर नौजवानों में निराशा है। चार साल की नौकरी करने के बाद कोई भी अग्निवीरों से शादी नहीं करेगा। योजना में सिर्फ 25 फीसदी अग्निवीरों को नियमित किया जाएगा। बाकी 75 फीसदी बाहर हो जाएंगे। इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। नौजवानों के लिए यह नियम बना है तो नेताओं के लिए भी बनना चाहिए कि वह भी चार साल तक ही राजनीति करेंगे। नौजवानों का यह भी नहीं पता कि वे घर वापस आएंगे या देश के लिए शहीद हो जाएंगे। नियम सभी के लिए बराबर होने चाहिए। इस मौके पर चौधरी जसबीर सिंह, श्रवण मलिक, जसवीर ठेकेदार, बिजेंद्र पंवार, तुषार बालियान, श्रवण मलिक, बिजेंद्र मलिक आदि मौजूद रहे। संवाद