फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन के दौरान रहेगी कड़ी सुरक्षा

Mon, 16 Jan 2017 12:23 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
policital - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। विधान सभा चुनाव 2017 के प्रत्याशियों के नामांकन मंगलवार को कलक्ट्रेट में विधानसभा वार कड़ी सुरक्षा  दाखिल किए जाएंगे। नामांकन दाखिल करने के मद्देनजर जिला प्रशासन ने कलक्ट्रेट में बैरिकेडिंग शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव 2017 के मद्देनजर प्रत्याशियों के नामांकन 17 जनवरी से लेकर 24 जनवरी तक पूर्वाह्न 11 बजे से लेकर अपराह्न तीन बजे दाखिल होंगे। प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल होने के मद्देनजर जिला प्रशासन ने कलक्ट्रेट परिसर की तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को बैरिकेडिंग शुरू कर दी गई है।

प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने का काम मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक संपन्न होगा। 24 जनवरी तक नामांकन दाखिल होंगे। विधानसभा चुनाव में नामांकन दाखिल करने के लिए दो प्लाटून पीएसी, सीओ कैराना- थानाभवन एवं जिले के सभी थाना प्रभारी निरीक्षक, सभी थानों के उपनिरीक्षक एवं कांस्टेबिल सुरक्षा के तौर पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें