फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ मेले के लिए सुरक्षा चाक-चौबंद

Tue, 11 Jul 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
kawar - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। श्रावण मास कांवड़ मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए मांगा गया अतिरिक्त फोर्स जिले में पहुंचना शुरू हो गया है। एक प्लाटून पीएसी, एक कंपनी पीएसी फ्लड (गोताखोर टीम) तथा 10 इंस्पेक्टरों की जिला मुख्यालय      पर आमद हो गई। अर्द्धसैनिक     बलों की तीन कंपनी, ड्रोन कैमरे समेत अन्य पुलिस बल अभी     तक नहीं मिला है।             
विज्ञापन


कांवड़ मेला 2017 के मद्देनजर जिला प्रशासन ने एक प्लाटून पीएसी, एक कंपनी पीएसी फ्लड, 200 होमगार्ड, 50 पीआरडी, 30 निरीक्षक, 60 उपनिरीक्षक, 40 हेडकांस्टेबिल, 582 कांस्टेबिल, 40 महिला कांस्टेबिल, अर्द्धसैनिक बल तीन कंपनी, दो ड्रोन कैमरे, दस सीसीटीवी, चार क्यूआरटी आदि फोर्स की डिमांड की गई थी।

सोमवार से श्रावण मास शुरू हो गया है और गंगाजल लेकर श्रद्धालु कांवड़ियों का आगमन होने लगा है। वहीं, सोमवार को एक प्लाटून पीएसी, एक कंपनी फ्लड व कानपुर से दस पुलिस निरीक्षक शामली पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश शर्मा ने बताया कि  हरिद्वार कांवड़ मेले के लिए अर्द्धसैनिक बल,  ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे सहित सीओ, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, होमगार्ड   और पीआरडी के जवान अभी नहीं  मिल पाए हैं। उधर, पानीपत- खटीमा कांवड़ मार्ग पर पथ प्रकाश के लिए बल्लियां लग चुकी है। वहीं, सोमवार को नगरपालिका परिषद द्वारा शहर में एसटी तिराहे से लेकर शहर के विजय चौक और उससे आगे तक रस्सा डालकर कांवड़ियों के लिए सड़क के बाई तरफ रास्ता सुरक्षित कर दिया है। पानीपत रोड पर कांवड़ सेवा शिविर लगाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।             


शिवालयों में गूंजे बम-बम के जयकारे
शामली। सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में भगवान     आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए सुबह पांच बजे से ही   श्रद्धालुुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर भोले नाथ से परिवार में सुख शांति और समृद्धि की कामना की।

इस दौरान शिवालयों में हर-हर, बम-बम के जयकारे गूंजते रहे। शहर के हनुमान धाम, शिवचौक, माजरा रोड स्थित भाकूवाला शिवमंदिर, कैैराना रोड स्थित गुलजारी वाला शिवमंदिर, बुढ़ाना रोड स्थित    बलभद्र मंदिर, मोहल्ला रेलपार स्थित शिव दुर्गा मंदिर, सदा शिव    मंदिर, गौशाला रोड सती मंदिर, करनाल रोड स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सुबह पांच बजे से श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए। दूध, दही, गंगाजल, बेल पत्र एवं फल-फूल आदि भगवान आशुतोष का पूजन किया गया।

मंदिरों में जलाभिषेक एवं पूजन का क्रम सुबह दस बजे तक चलता रहा।  उधर, हनुमान धाम मंदिर कमेटी के प्रधान सलील द्विवेदी, कोषाध्यक्ष जोगेंद्र पाल सेठी ने बताया कि हनुमान धाम पर कांवड़ शिविर की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। अन्न क्षेत्र का शुभारंभ हो गया है। सावन के पहले दिन हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवभक्त कांवड़ियों का आगमन शुरू हो गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें