फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीना गिरने से घायल हुई दूसरी महिला की भी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीना गिरने से घायल हुई दूसरी महिला की भी मौत
विज्ञापन

कांधला। घर में चल रही पूजा के दौरान जीने का लिंटर गिरने से घायल हुई दूसरी महिला की भी मौत हो गई है। घटना में दो महिलाओं की मौत हो जाने से उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है जबकि दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जसाला में मंगलवार की शाम को रूढा कश्यप के घर पर परिवार की महिलाएं पूजा कर रही थीं। इसी बीच घर के अंदर बने जीने का लिंटर गिर गया। लिंटर के नीचे दबकर परिवार की ही महिला 50 वर्षीय जनेश्वरी पत्नी जगबीर, 24 वर्षीय कविता पत्नी रामबीर, 55 वर्षीय परमेश्वरी पत्नी ओमप्रकाश व 26 वर्षीय निशा पत्नी सतीश गंभीर रूप से घायल हो गई थी। शोरशराबा होने पर मोहल्ले के लोगों ने चारों घायल महिलाओं को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान 55 वर्षीय जनेश्वरी की मौत हो गई थी, जबकि घायल कविता, परमेश्वरी व निशा की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। बुधवार को उपचार के दौरान कविता पत्नी रामबीर की भी मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें