फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पिस्टल गायब करने के मामले में आरोपी हेड मोहर्रिर की तलाश

Sun, 19 Jul 2026 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (शामली)। थाने के मालखाने से पिस्टल व अन्य माल गायब होने के मामले में हेड मोहर्रिर अमित यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। निलंबन के बाद आरोपी हेड कांस्टेबल पुलिस लाइन से भी गैरहाजिर चल रहा है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले कुछ दिन पूर्व मेरठ जनपद के मवाना थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के आरोप में केशु यादव को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया था कि उसका चचेरा भाई अमित यादव कांधला थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है तथा मालखाने का प्रभारी भी है। आरोपी ने बताया था कि उससे बरामद पिस्टल बेचने के लिए अमित यादव ने ही उपलब्ध कराई थी। यह पिस्टल कांधला थाने पर वर्ष 2020 में पुलिस द्वारा जब्त किए गए शस्त्र के रूप में दर्ज थी।
इससे पहले मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किए गए एक होमगार्ड ने पूछताछ में अमित यादव का नाम लिया था।
आरोपी होमगार्ड ने आरोप लगाया था कि थाने के मालखाने से मादक पदार्थ उसे बेचने के लिए उपलब्ध कराए गए थे। मालखाने की चाबी भी अभी तक आरोपी अमित के पास है। ऐसे में मालखाने का ताला खुलने और अभिलेखों का गहन मिलान होने के बाद कई अन्य महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

इससे पूर्व मालखाने के प्रभारी रहे पवन कुमार द्वारा भी थाने की जीप बेचने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एसपी एनपी सिंह के अनुसार हेड मोहर्रिर की तलाश के लिए दो टीमें लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें