फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम अंकल, मेरी गुल्लक के पैसे भेज दीजिए

विज्ञापन
कैराना (शामली) एसडीएम को कोरोना से जंग लड़ने में सहायता को अपनी गुल्लक सौंपता छात्र कृष्णा। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
एसडीएम अंकल, मेरी गुल्लक के पैसे भेज दीजिए
विज्ञापन

कैराना (शामली)। कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए कक्षा छह के छात्र ने गुल्लक तोड़कर साइकिल के लिए इकट्ठा किए रुपये एसडीएम को प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कराने को सौंप दिए।
विज्ञापन

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में पुलिस-प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के साथ सामाजिक संगठन और नागरिक आगे आकर सहयोग कर रहे हैं। कोरोना की इस जंग में कैराना के मोहल्ला आलकला निवासी 12 वर्षीय कक्षा छह के छात्र कृष्णा अपनी गुल्लक लेकर परिजनों के साथ एसडीएम देवेंद्र सिंह के कार्यालय में पहुंचा। मासूम छात्र ने एसडीएम से कहा कि अंकल यह पैसे मेरी तरफ से कोरोना पीड़ितों की सहायता के लिए भेज दीजिए। छात्र ने अपनी गुल्लक तोड़कर उसमें इकट्ठा किए करीब 2903 रुपये राहत कोष में जमा कराने के लिए सौंप दिए। छात्र कृष्णा के पिता राज्य स्तरीय सलाहकार समिति के सदस्य दीपक चंद्रा ने बताया कि उसका बेटा करीब छह माह से नई साइकिल के लिए गुल्लक में पैसे इकट्ठा कर रहा था। उसने स्वयं अपनी गुल्लक के रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजने के लिए एसडीएम को सौंप दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें