फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एसडीएम ने एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को भेजा नोटिस

Sun, 03 Dec 2023 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन। ऊन-झिंझाना मार्ग का चौड़ीकरण कार्य अधर में लटका होने व ठेकेदार द्वारा सड़क के दोनों तरफ गहरे-गहरे गड्ढे खोदे गए हैं। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी गई थी। जांच रिपोर्ट के बाद एसडीएम ने एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को नोटिस जारी कर जवाब देने के आदेश दिए है।
विज्ञापन

झिंझाना-ऊन थानाभवन मार्ग का चौड़ीकरण कार्य दो वर्ष पूर्व शुरू हुआ था, लेकिन आज तक ऊन से झिंझाना तक मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। ठेकेदार द्वारा सड़क के दोनों तरफ गहरे-गहरे गड्ढे खोद दिए गए। उनमें निर्माण सामग्री भी नहीं डाली गई। चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू हो गया है आए दिन गन्ने से लदे वाहन पलट जाते हैं, जिससे भारी नुकसान होता है। शुक्रवार को दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई थी। शनिवार को दो ट्रक पलट गए, जिनके ड्राइवर बाल-बाल बचे। मामला उपजिलाधिकारी कोर्ट में पहुंच गया। जिस पर तहसीलदार से आख्या मांगी गई। तहसीलदार द्वारा रिपोर्ट भेजने के बाद एसडीएम कोर्ट से एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को धारा 133(1) का नोटिस जारी किया गया है, जिसमें एक सप्ताह के अंदर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए गए हैं और जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस संबंध में उप जिलाधिकारी संदीप त्रिपाठी ने बताया कि कोर्ट द्वारा नोटिस जारी किया गया है। एक सप्ताह के अंदर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें