फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दिल्ली की किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 03 Dec 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। कस्बा थानाभवन में दिल्ली से मौसी के साथ आई 16 वर्षीय किशोरी को युवक बहला फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी एक महिला अपनी भांजी के साथ 21 नवंबर को कस्बा थानाभवन के एक मोहल्ले में एक संस्था की मीटिंग में शामिल होने आई थी। वह संस्था के पदाधिकारी के घर पर ठहरी हुई थी। इस दौरान महिला अपनी भांजी के साथ थानाभवन बाजार में शॉपिंग करने गई तो किशोरी ने एक दुकान से स्कर्ट खरीदी। सेल्समैन सलमान का नंबर ले लिया। किशोरी ने स्कर्ट छोटी होने पर सेल्समैन को बताया। सेल्समैन ने किशोरी को दुकान पर बुलाया और स्कर्ट बदल दी। इसके बाद सेल्समैन ने किशोरी को फोन पर बात की और उसे बहला फुसलाकर कस्बा जलालाबाद में एक कॉफी सेंटर पर ले गया, जहां पर सलमान ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने घटना की जानकारी अपनी मौसी को दी। इसके बाद महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें