फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने किया यमुना तटबंध व बाढ़ नियंत्रण चौकियों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झिंझाना। यमुना में मिट्टी कटान को लेकर एसडीएम ऊन निकिता शर्मा ने बुधवार को तटबंध व बाढ़ नियंत्रण चौकियों का निरीक्षण किया। यमुना के तेज बहाव से हो रहे कटान को रोकने के लिए बाढ़ नियंत्रण टीम को निर्देश दिए।
यमुना में हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी से यमुना में मिट्टी कटान होने से किनारे पर बसे गांवों के किसानों की धड़कन बढ़ने लगी हैं। किसानों ने मंगलवार को प्रशासन से प्रभावी कदम उठाने की मांग की थी। जिसके चलते बुधवार को एसडीएम निकिता शर्मा ने यमुना तटबंध व बाढ़ नियंत्रण चौकियों का टीम के साथ निरीक्षण किया। क्षेत्र के किसानों की सुरक्षा को लेकर बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने यमुना के तेज बहाव से हो रहे कटान व बाढ़ नियंत्रण चौकियों की टक्कर को मजबूत करने के लिए गठित टीम को विशेष निर्देश दिए। गांव सकौती, चौसाना, भड़ी, मुस्तफाबाद, साल्हापुर, चौसाना जदीद व ऊदपुर, नाईनगला, म्यान कस्बा, भट्टी माजरा, मंगलोरा का प्रभारी नायब तहसीलदार सचिन कुमार को बनाया है। वहीं, केरटू, बिड़ौली, ओदरी, बसी चुधियारी का प्रभारी विनोद कुमार को बनाया है। 12 से अधिक लेखपाल लगाए गए हैं। जिससे भविष्य में यदि यमुना का जल स्तर बढ़ता है तो समय रहते क्षेत्र में राहत कार्य किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें