फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

780 बकाएदारों को राष्ट्रीय लोक अदालत का नोटिस, 13 अगस्त को होगा निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
13 अगस्त को किया जाएगा मामलों का निस्तारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौसाना। बैंकों के बकायेदारों समेत विभिन्न मामलों को निपटाने के लिए चौसाना के 780 लोगों को करीब 17 करोड़ रुपये की रिकवरी के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। जिनका निस्तारण 13 अगस्त को राष्ट्रीय लोक अदालत में किया जाएगा। पुलिस ने सभी लोगों को नोटिस तामील कराए हैं।
चौसाना में बैकों ने उन बकायेदारों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से नोटिस जारी किए हैं। जिनके खाते एनपीए की श्रेणी में आते थे। लीगल नोटिस जारी होने पर भी इन लोगों ने जवाब नहीं दिया था। क्षेत्र के 780 बकायेदारों से करीब 17 करोड़ की रिकवरी होनी है। विद्युत निगम से जुड़े बकायेदारों को भी नोटिस जारी किया गया है। जिनके बकाये संबंधी केस कोर्ट में लंबित हैं। 13 अगस्त को लोक अदालत में ऐसे मामलों का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में जुर्म स्वीकारोक्ति, सुलह समझौता और जुर्माने से संबंधी मामलों का निस्तारण कराया जाता है। जिससे अदालतों का भार कम हो सके। चौसाना पुलिस ने सभी बकायेदारों को नोटिस तामील कराए हैं। चौकी प्रभारी समयपाल अत्री ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा जारी करीब 800 लोगों को नोटिस तामील कराए हैं।
विज्ञापन

कोट-
बैंक शाखा के पांच से अधिक ग्राहक ऐसे हैं, जिनके खाते एनपीए हैं। जिन पर करीब 8-9 करोड़ की रिकवरी शेष है। राष्ट्रीय लोक अदालत में सेटलमेंट प्रक्रिया को अपनाया जाता है। इस बार लोक अदालत में अधिक रिकवरी की उम्मीद है।-देवेंद्र सिंह, प्रबंधक पीएनबी, चौसाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें