फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शोभा यात्रा को लेकर विवाद के बाद एसडीएम और इंस्पेक्टर हटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। थानाभवन में बालाजी शोभा यात्रा को लेकर हुआ हंगामे के बाद एसडीएम और इंस्पेक्टर को हटा दिया गया। एसडीएम निकिता शर्मा को शामली से हटाकर कैराना भेज दिया गया। जबकि इंस्पेक्टर दिलीप शर्मा को गढ़ीपुख्ता भेज दिया गया।
थानाभवन में रविवार को बालाजी की शोभा यात्रा माता वाले बाग स्थित शनिदेव धाम से पहली बार निकाली जानी थी। बताया जा रहा है कि काफी जद्दोजहद के बाद एसडीएम शामली निकिता शर्मा ने इसकी अनुमति भी दे दी थी। लेकिन शनिवार रात अनुमति निरस्त कर दी गई। जिसको लेकर काफी हंगामा हुआ। आयोजकों और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया था। हंगामे के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा और एएसपी ओपी सिंह ने आयोजकों से वार्ता की थी। उन्होंने बताया था कि पूर्व में यहां से शोभा यात्रा निकाली गई। शासन के आदेश पर अनुमति निर्देश कर दी गई। काफी जद्दोजहद के बाद शर्तों के साथ शोभा यात्रा को अनुमति दी गई।
विज्ञापन

इसके बाद रविवार देर रात एसडीएम निकिता शर्मा को हटाकर कैराना भेज दिया गया। जबकि इंस्पेक्टर दिलीप शर्मा को गढ़ीपुख्ता भेज दिया गया। वहां के एसओ अजयवीर को थानाभवन का चार्ज दे दिया गया। इसके अलावा ऊन के एसडीएम उद्भव त्रिपाठी को शामली का एसडीएम बना दिया गया। जबकि ऊन तहसील में विजय शंकर मिश्रा को बतौर एसडीएम भेजा गया।
विज्ञापन



प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम स्थगित
शामली। ऊन कस्बे में सोमवार को महर्षि कश्यप की मूर्ति अनावरण का कार्यक्रम स्थगित हो गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा को प्रतिमा का अनावरण करना था। आयोजकों ने बताया कि निकाय चुनाव की वजह से लागू हुई आचार संहिता के चलते कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें