ऊन। गांव पिंडोरा में सड़क पर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए एसडीएम और खंड विकास अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों को जल्द से जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
अमर उजाला ने 12 फरवरी के अंक में पिंडोरा में जलभराव से ग्रामीण परेशान नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसमें ग्रामीणों की समस्याओं का बयां किया था। पिंडोरा में पानी निकासी न होने के कारण सड़कों पर जलभराव है। वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों को पानी से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों को भी जलभराव के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होते ही जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को उपजिलाधिकारी संदीप त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी उमाकांत मुद्गल मौके पर पहुंचे। उप जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को नाली का निर्माण करा कर समस्या के समाधान के निर्देश दिए। खंड विकास अधिकारी उमाकांत मुद्गल ने बताया कि पास में ही पड़ी सरकारी भूमि में गड्ढा खोदकर पानी की निकासी कराई जाएगी। साथ ही सड़क के दोनों और नाली का निर्माण एक-दो दिन में शुरू कर दिया जाएगा।