फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: फाइनल मैच एसडी पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर ने जीता

विज्ञापन
कैराना विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेते - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मां शाकंभरी विश्वविद्यालय द्वारा पुरुष वर्ग की अंतर महाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें एसडी पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि राजकीय महिला महाविद्यालय कांधला की प्राचार्या डॉ. प्रमोद कुमारी, विजय सिंह पथिक महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. योगेंद्र पाल सिंह व महाविद्यालय के शिक्षकों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व पुष्पार्चन कर किया। महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
प्रतियोगिता में मां शाकंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध एसडी मैनेजमेंट कॉलेज मुजफ्फरनगर, गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारान, डीएवी कॉलेज बुढ़ाना, एसडी पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर तथा विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कैराना की टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का प्रथम मैच गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारान एवं डीएवी कॉलेज बुढ़ाना के बीच हुआ। जिसमें गोचर महाविद्यालय की टीम विजयी रही। टूर्नामेंट का दूसरा मैच एसडी पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर और विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय कैराना के बीच हुआ। जिसमें एसडी पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर की टीम विजयी रही। प्रतियोगिता का तृतीय मैच एसडी मैनेजमेंट कॉलेज मुजफ्फरनगर व गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारन के बीच हुआ।
जिसमें एसडी मैनेजमेंट कॉलेज की टीम विजयी रही। तृतीय स्थान के लिए विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय कैराना एवं गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारन के बीच हुआ। जिसमें विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय कैराना की टीम विजयी रही। टूर्नामेंट का फाइनल मैच एसडी पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर और एसडी मैनेजमेंट कॉलेज मुजफ्फरनगर के बीच हुआ। जिसमें एसडी पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर की टीम विजयी रही।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के सदस्यों संजीव राठी, प्रदीप मान, अभिषेक मान, सोनिया कुमारी, बिजेंद्र सिंह एवं मेहरबान का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. राजेश कुमार अग्रवाल, डॉ. भूमेश कुमार, डॉ. अजय बाबू शर्मा, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. राम कुमार, डॉ. हंसराज, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. डॉली, डॉ. रमेश यादव, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. जय प्रकाश, रवि, गौरव, पप्पन आदि का सहयोग रहा।
महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट विशाल, सलोनी, काजल, सीमा, टिशा, सुहैल, नीरज, दानिश, बिलाल, अर्जुन आदि ने अनुशासन व्यवस्था संभाली। अंत में पुरस्कार वितरण के साथ क्रीड़ा प्रभारी डॉ. हरेंद्र सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें