फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

61824 लोगों की स्क्रीनिंग में तीन लोग मिले टीबी संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान के तहत पहले दो दिन में स्वास्थ्य टीमों ने 61824 लोगों की स्क्रीनिंग की। इस दौरान 127 संदिग्ध लक्षण वाले लोगों के टीबी की जांच के लिए सैंपल लिए गए। सैंपलों की जांच रिपोर्ट में तीन टीबी रोगी पाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने टीबी रोगियों का उपचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर नौ मार्च से जिले में सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 22 मार्च तक दस कार्य दिवस में चलाया जाएगा। जिले में कुल आबादी की 20 प्रतिशत आबादी की स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित करते हुए 110 टीमों को गठित की गई है। स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग कर रही है। इस दौरान जिन लोगों में टीबी के संदिग्ध लक्षण दिखाई दे रहे हैं, उनके सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है।
टीबी कार्यक्रम के जिला प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि पहले दो दिन बुधवार व बृहस्पतिवार को 61824 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें 127 लोगों ने टीबी के संदिग्ध लक्षण मिलने पर उनके सैंपल लेकर प्रयोगशाला में जांच कराई गई है। जांच में तीन लोगों में टीबी होने की पुष्टि हुई है। टीबी रोगियों का नि:शुल्क उपचार शुरू कर दिया गया है। जिला प्रबंधक ने बताया कि टीबी रोगियों को नि:क्षय पोषण योजना के तहत टीबी रोगियों को उपचार की अवधि के दौरान प्रत्येक माह 500 रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें