थानाभवन। चौधरी अतर सिंह डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए बीए द्वितीय और तृतीय की ओर से स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
इसमें छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जलवा बिखेरा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय समिति प्रबंधक डा. महिपाल सिंह तोमर, प्राचार्य वीरेंद्र शर्मा ने माता सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मानसी मित्तल, स्वाती, आंचल एवं विशाल भारती ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में गरिमा, रश्मि, राखी आदि ने शिक्षा और अनुशासन का जीवन में महत्व बताया। मुख्य अतिथि डाक्टर महिपाल तोमर ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन और उनमें सहभागिता करना भी विद्यार्थी जीवन का एक भाग है। सभी को अवसर मिलने पर इनमें सहभागिता करते रहना चाहिए।
प्राचार्य वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि शिक्षा के साथ छात्र-छात्राओं को अपनी अन्य प्रतिभाओं को भी संवारना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में डाक्टर नीरज रानी, अरविंद कुमार, नीलम राठोर, सोनिया गोयल, सचिन गुप्ता एवं सचिन जैन का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन डाक्टर वसुंधरा ने किया।