झिंना में चेयरमैन नौशाद कुरैशी को बैज लगाते स्काउट-गाइड।
- फोटो : SHAMLI
स्काउट एंड गाइड के बैज लगाए
शामली, झिंझाना। जमीअत उलेमा ए हिंद के तत्वावधान में भारत स्काउट एंड गाइड सप्ताह के दौरान झिंझाना थाना प्रभारी निरीक्षक व अन्य पुलिसकर्मियों को भारत स्काउट एंड गाइड का बैज लगाया गया।
टीम के लीडर मौलाना वासिफ ने बताया कि भारत स्काउट एंड गाइड की स्थापना सात नवंबर 1950 में की गई थी। जबकि विश्व स्काउट की स्थापना वर्ष 1907 में हुई थी। सात नवंबर से 13 नवंबर तक स्थापना दिवस के तौर पर मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया जमीअत उलमा ए हिंद के सदर मौलाना महमूद मदनी के निर्देश पर सभी दीनी मदरसों में यह कार्यक्रम किया जा रहा है। जिससे मदरसों में पढ़ने वाले छात्र भी आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कहा कि जमीयत शामली के सदर मौलाना आकिल की देखरेख में कस्बे और देहात में यह कार्यक्रम किया जाएगा।
मंगलवार को चेयरमैन नौशाद कुरैशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद सिंघल, पूर्व चेयरमैन राकेश गोयल, वसीम कुरैशी आदि लोगों को स्काउट एंड गाइड का बैज लगाया गया। इस अवसर पर हाफिज इरशाद जनरल सेक्रेटरी, हाफिज अयूब सदर जमीअत उलमा ए हिंद मौजूद रहे। संवाद