एक अगस्त तक स्कूलों में छुट्टी।
- फोटो : प्रतीकात्मक
श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर एक अगस्त तक जनपद के समस्त स्कूलों में अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि इस बीच कोई स्कूल संचालित नहीं होगा। यदि इसका उल्लंघन किया तो कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, कांवड़ मेला में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। हरिद्वार से कांवड़ लाने वाले श्रद्धालुओं का सैलाब सड़कों पर दिखाई दे रहा है। इसकी वजह से पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन भी लागू कर दिया है। ऐसे में स्कूलों का संचालन जारी रहने से दिक्कतें सामने आ सकती हैं। इसी लिहाज से जिलाधिकारी ने 26 जुलाई से एक अगस्त तक समस्त स्कूलों में अवकाश की घोषणा कर दी है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में भी इस दौरान अवकाश रहेगा। वहीं, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में नवीन प्रबंध समिति के गठन की तिथि संशोधित कर दी गई है। अब तीन से पांच अगस्त के बीच नवीन प्रबंध समितियों का गठन होगा।