फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावकों की अनुमति लेने के लिए स्कूलों ने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिभावकों की अनुमति लेने के लिए स्कूलों ने की तैयारी
विज्ञापन

शामली। शासन की तरफ से 19 अक्तूबर को स्कूल खोले जाने की गाइड लाइन जारी होने के बाद स्कूलों में तैयारी शुरू हो गई है। मंगलवार से सीबीएसई स्कूलों की तरफ से अभिभावकों की अनुमति के लिए प्रारूप उपलब्ध कराया जाएगा। उधर, प्रधानाचार्यों की सहोदय की बैठक में डीएम से मिलकर स्कूलों की समस्याओं से अवगत कराने का निर्णय भी लिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल में सीबीएसई सहोदय चैप्टर शामली की बैठक हुई। बैठक में स्कूल खोले जाने संबंधी जारी गाइड लाइन पर चर्चा की गई। सहोदय के अध्यक्ष यशपाल पंवार ने बताया कि बैठक में तय किया गया कि मंगलवार से सभी सीबीएसई स्कूल बच्चे को स्कूल भेजने की अनुमति के लिए अभिभावकों को प्रारूप उपलब्ध कराएंगे। अभिभावकों को ऑनलाइन या ऑफलाइन अनुमति पत्र जमा करने की छूट रहेगी। बैठक में प्रधानाचार्यों ने कहा कि पहले ही ट्रांसपोर्ट का खर्च पूरा होना मुश्किल हो रहा था। दो शिफ्ट में स्कूल चलाने पर ट्रांसपोर्ट का खर्च दोगुना हो जाएगा। स्कूलों के लिए यह खर्च उठाना मुश्किल रहेगा। देहात के कई स्कूलों में तो अभी तक फीस न के बराबर जमा हुई है। बैठक में कुछ प्रधानाचार्यों ने प्रस्ताव रखा कि शुरूआत में केवल 10 व 12वीं के छात्रों को बुलाकर स्कूल एक शिफ्ट में ही चलाने की अनुमति मिलनी चाहिए। स्कूल गाइड लाइन के अनुसार कोरोना से बचाव के लिए सभी व्यवस्थाएं करेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में इन मुद्दों को लेकर डीएम से मिलने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा बैठक में सीबीएसई की आगामी बोर्ड परीक्षा को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में सहोदय के सचिव प्रधानाचार्य डा. एके गोयल, निर्मला मलिक, मधु शर्मा, आशु त्यागी, मंदीप सैनी, ऋषिपाल, नरेश शर्मा समेत करीब 18 प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें