फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: स्कूल के छात्र-छात्राएं कीचड़ और गंदे पानी के बीच से होकर गुजरने को मजबूर

विज्ञापन
कैराना में स्कूल के छात्र-छात्राएं कीचड़ और गंदे पानी के बीच से होकर गुजरने को मजबूर समाचार से स
विज्ञापन
- विजय सिंह पथिक महाविद्यालय और सेंट आरसी स्कूल के सामने सड़क पर भरा गंदा पानी और कीचड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। शामली रोड पर स्थित विजय सिंह पथिक महाविद्यालय और सेंट आरसी कॉन्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राएं रोजाना कीचड़ और गंदे पानी के बीच से पैदल स्कूल जाने को मजबूर हैं। छात्र-छात्राओं का कहना है कि स्कूल जाना जरूरी है, लेकिन कीचड़ और पानी से भरी सड़क पार करना उनके लिए काफी मुश्किल बन गया है।
यह सड़क पहले से ही गहरी होने के कारण जलभराव की समस्या का सामना कर रही थी। पांच दिन पहले किसी अज्ञात व्यक्ति ने ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए कीचड़ डाल दिया। ऊपर से हुई बारिश ने स्थिति और गंभीर कर दी है। गंदे पानी और कीचड़ के कारण न केवल पैदल चलना मुश्किल हो गया है, बल्कि बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों की प्रतिक्रियाएं:

छात्रा नरगिस का कहना है कि स्कूल आने-जाने में बहुत परेशानी होती है। स्कूल यूनिफॉर्म भी गंदी हो जाती है। नगर पालिका को यहां सफाई करनी चाहिए।
सलोनी का कहना है कि गंदे पानी और कीचड़ के बीच चलने से पैर फिसलने का डर बना रहता है। स्कूल में भी बदबू आती रहती है।
नबिया ने कहा कि स्कूल के रास्ते में काफी दूर तक कीचड़ और गंदा पानी भरा हुआ है। पालिका प्रशासन को सड़क की मरम्मत करानी चाहिए।
आराध्या चौहान ने कहा कि हर रोज स्कूल आने के लिए कीचड़ के बीच से गुजरना पड़ता है। कई बार बाइक सवार फिसल कर गिर जाते हैं।
इन्होंने कहा...

जल्द ही सड़क पर सफाई कराई जाएगी, कीचड़ उठाया जाएगा और सड़क की मरम्मत करवाई जाएगी। छात्रोें, लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - समीर कुमार कश्यप, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका कैराना

कैराना में स्कूल के छात्र-छात्राएं कीचड़ और गंदे पानी के बीच से होकर गुजरने को मजबूर समाचार से स

कैराना में स्कूल के छात्र-छात्राएं कीचड़ और गंदे पानी के बीच से होकर गुजरने को मजबूर समाचार से स

कैराना में स्कूल के छात्र-छात्राएं कीचड़ और गंदे पानी के बीच से होकर गुजरने को मजबूर समाचार से स

कैराना में स्कूल के छात्र-छात्राएं कीचड़ और गंदे पानी के बीच से होकर गुजरने को मजबूर समाचार से स

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें