फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के रजत जयंती समारोह मेें झूमे छात्र  

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कस्बे के डीएवी पब्लिक स्कूल के रजत जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समा बांधा। मुख्य अतिथि भाजपा महिला नेता मृगांका सिंह, सिलवर बेल्स शामली के चेयरमैन अजय संगल रहे। 
विज्ञापन

सोमवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा गणेश और सरस्वती वंदना की शानदार प्रस्तुति दी। नर्सरी के बच्चों ने  आज है संडे मौज मनाओ गीत पर दर्शकों की तालियां बटोरी। सॉरी सॉरी गीत पर केजी के बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। कक्षा-6 से 8 की छात्राओं की हरयाणवी प्रस्तुति को दर्शकों ने सराहा। कार्यक्रम में आज के नेता नामक नाटक पर आज की राजनीति पर कटाक्ष किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों पर बच्चों ने शानदार अभिनय किया। कार्यक्रम में स्कूल के सभी स्टाफ को उनके सहयोग के लिए एक स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। 
कार्यक्रम का समापन हिंदू-मुस्लिम एकता पर आधारित एक लघु नाटिका एवं पुलवामा पर आधारित शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ हुआ। कार्यक्रम में स्कूल की पूर्व प्रधानाचार्य ममता मित्तल, अंजू राजवंशी, इशिका नामदेव, अलका सैनी, सना, विजेता सरोहा, स्वीटी सैनी, नूपुर अग्रवाल, मुकेश जैन, कपिल दहिया, शालू कश्यप, जेबा, शुबी आदि का योगदान रहा। संचालन धनंजय कौशिक और आशीष मित्तल ने किया। अध्यक्षता आर्यसमाज के प्रधान अशोक बहादुर गोयल ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें