अनुबंधित बस की टक्कर से स्कूली बस क्षतिग्रस्त
बाबरी। मुजफ्फरनगर - शामली मार्ग पर बंतीखेड़ा के निकट एक स्कूल बस और रोडवेज की अनुबंधित बस की टक्कर हो गई। स्कूल बस खाई में पलट गई। इसमें बस में सवार चालक घायल हो गया। चालक ने थाने में अनुबंधित बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे एक निजी स्कूल की खाली बस को चालक धर्मेंद्र लेकर जा रहा था। धर्मेंद्र ने बताया कि शामली मुजफ्फरनगर रोड पर बंतीखेड़ा के पास पहुंचा तो वहां से गुजर रही रोडवेज की अनुबंधित बस ने उसकी बस में टक्कर मार दी। जिससे उसकी बस खाई में पलट गई और क्षतिग्रस्त हो गई। संयोग था कि बस में छात्र नहीं थे। उसने अनुबंधित बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।