शामली में करवाचौथ स्पेशल कार्यक्रम में मौजूद वीरांगना वाहनी की सदस्य।
- फोटो : SHAMLI
शामली। वीरांगना वाहिनी ने हनुमान चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में करवा चौथ स्पेशल कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें सविता गुप्ता को करवा चौथ क्वीन चुना गया। कार्यक्रम में आयोजक मंजू आर्य, नीतू वत्स, मीरा वर्मा, निधि शर्मा, स्नेहा गर्ग और संरक्षिका शशि अरोरा रहीं। इस दौरान विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। इस अवसर पर नई संरक्षिका बनी निशा चौधरी का स्वागत किया गया। अध्यक्षता रेखा संगल और संचालन निशा शर्मा ने किया।