फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला किसान दिवस: महिला एपीओ गठित करने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला किसान दिवस पर दो महिला किसान सम्मानित
विज्ञापन

शामली। कृषि विभाग की ओर से महिला किसान दिवस में सहायता समूह से जुड़ी कृषि उद्योगों और दूसरे उत्पादों संबंधी समस्याओं से अवगत कराया। महिला किसानों को सहायता देकर बढ़ावा दिया गया।
शनिवार को माजरा रोड स्थित कृषि भवन के सभागार में जिला कृषि अधिकारी प्रदीप यादव की अध्यक्षता में महिला किसान दिवस का आयोजन किया गया। सर्वजन सहायता समूह संचालित करने वाली किशोर पुर की सुमन सैनी ने कहा कि वह कोल्हू संचालित करके गुड़ बनाकर शामली मंडी में बेचती है। जलालपुर कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक शीशपाल सिंह ने किचन गार्डन को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्राकृतिक तरीके से खेती किए जाने पर जोर दिया। रासायनिक खेती के दुष्प्रभाव की चर्चा की। प्राकृतिक तरीके से खेती करने के लिए देशी गाय के गोबर, गोमूत्र आदि से जीवामृत तैयार करने की विधि पर प्रकाश डाला। कृषि वैज्ञानिक डॉ. अजय कुमार ने मशरूम उत्पादन तथा गन्ने फसल से संबंधित सिंगल बड एवं चिप बड नर्सरी पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला किसान दिवस में महिलाओं को स्वावलंबी बनने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार ने सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को एपीओ गठित करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि एपीओ गठित होने से महिला किसानों को 12 लाख से लेकर 42 लाख रुपये की सहायता दिए जाने की जानकारी दी। कार्यक्रम मेें कृषि क्षेत्र में अच्छे कार्य करने वाली महिला किसान सुमन देवी पत्नी विनोद कुमार निवासी किशोरपुर, कनुज देवी पत्नी नीरज कुमार खेड़ी खुशनाम को जिला कृषि अधिकारी प्रदीप यादव ने प्रशस्ति पत्र व शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें