फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक इमारतों को बचाने के लिए प्रशासनिक संरक्षण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। निरंतर तत्पर सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने डीएम जसजीत कौर को एक मांग पत्र सौंपा। जिसमें ऐतिहासिक इमारतों को बचाने के लिए प्रशासनिक संरक्षण की मांग की है। बताया गया कि नवाब तालाब हो या अन्य ऐतिहासिक इमारतों के संबंध में जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर सुंदरीकरण कराने की मांग की जा चुकी हैं, लेकिन सभी विभागों के अधिकारी एक दूसरे के ऊपर जिम्मेदारी बताकर मामले का निस्तारण कर देते हैं, जबकि समाधान नहीं होता। मांग की गई कि भारतीय इतिहास को बचाने के लिए सभी ऐतिहासिक इमारतों के संरक्षण व सुंदरीकरण कराने को एक प्रशासनिक समिति का गठन किया जाए। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष शमून उस्मानी, शेरम अंसारी, शहजाद, अमजद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें