कैराना। गांव गोगवान में जमीन के बंटवारे के विवाद में सरवेज की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में पकड़े गए सगे भाई का पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
16 जून को गांव गोगवान निवासी सरवेज की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस समय सरवेज अपने खेत पर काम करने गया था। मृतक के पिता ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस केस का खुलासा करते हुए मृतक छोटे भाई सरवर को हत्या में प्रयुक्त तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया था। जमीन बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में सरवेज की हत्या की गई थी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी सरवर का चालान कर कोर्ट में पेश कर दिया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।