फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सरगम अस्पताल पर लगाई सील, छह डाक्टरों पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 14 Sep 2023 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
थाना भवन में प्राइवेट अस्पताल को सीज करती स्वास्थ्य विभाग की टीम
विज्ञापन
थानाभवन। सरगम अस्पताल में बीते मंगलवार को हुई जच्चा-बच्चा की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। एसीएमओ के नेतृत्व में टीम पहुंची तथा अस्पताल पर सील लगा दी। इसके अलावा मृतका के पति की शिकायत पर अस्पताल के छह डाॅक्टरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थानाभवन क्षेत्र के गांव यारपुर निवासी सत्येंद्र कुमार पुत्र बृजपाल ने थानाभवन थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसने पत्नी ज्योति को थानाभवन नगर पंचायत कार्यालय के सामने स्थित सरगम अस्पताल में मंगलवार को प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया था। देर रात करीब नौ बजे अस्पताल के चिकित्सकों की लापरवाही के कारण उसकी पत्नी और बच्चे की मौत हो गई। बताया कि पत्नी की हालत बिगड़ती गई मगर चिकित्सकों ने कोई ध्यान नहीं दिया। मृतका के पति की शिकायत पर पुलिस ने अस्पताल के डाॅ. अहसान, डाॅ. सद्दाम, डॉ. अमरीश, डॉ. संगीता, डाॅ. रीता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
एसीएमओ अश्वनी कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने अस्पताल में पहुंचकर जांच पड़ताल की और सील लगा दी। इसके अलावा मुल्लापुर मोहल्ले में मौजूद कमल नर्सिंग होम पर भी छापामारी कर सील लगाई गई। यहां पर भी लगातार अनियमितता बरतने की शिकायत विभागीय अधिकारियों को मिल रही थी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने दी थी धरने की चेतावनी
अस्पताल में जच्चा और बच्चे की मौत से लोगों में गुस्सा था। लोगों ने बुधवार को मामले के विरोध में सीएमओ कार्यालय पर धरने की चेतावनी दी थी। चेतावनी के बाद ही विभागीय अधिकारी हरकत में आए तथा अस्पताल पर सील की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें