कैराना में अवैध निर्माण के दौरान मौके पर जमा भीड़। संवाद
कैराना। नगर पालिका की पुरानी दुकानों के ऊपर बिना परमिशन के अवैध निर्माण कार्य कराया जा रहा था। देर रात जिसके बाद पालिका की टीम पहुंची तथा निर्माण कार्य रुकवाया। साथ ही चेतावनी भी दी गई।
कैराना नगर पालिका की तहसील गेट के सामने गोल्ड प्लाजा के निकट नलकूप नंबर दो पर दो दुकान इरशाद व इसरार के नाम से आवंटित है। दोनों दुकानदारों द्वारा दुकानों के ऊपर अवैध निर्माण कार्य कराया जा रहा था। जिसके बाद नगर के कुछ सभासदों ने पालिका प्रशासन को अवैध निर्माण कराए जाने की सूचना दी। जिसके बाद टीएस ( टैक्स अधीक्षक) शाकिर हुसैन व बाबू इनाम अली मौके पर पहुंचे तथा निर्माण कार्य रुकवाया। टीएस शाकिर हुसैन ने बताया कि यहां पर अवैध निर्माण कार्य रुकवाया था, लेकिन उक्त दुकानदारों ने दोबारा से रात के अंधेरे में निर्माण कार्य शुरू कर दिया। उन्होंने दोनों दुकानदारों को चेतावनी देकर निर्माण कार्य को बंद कर दिया। वहीं उन्होंने बताया कि जो अवैध निर्माण किया गया हैं। उसको तुड़वाया जाएगा। निर्माण कार्य बिना नगर पालिका की अनुमति के किया जा रहा था। मामले में एसडीएम स्वप्निल यादव का कहना है कि राजस्व विभाग व पालिका की संयुक्त टीम को भेजकर जांच कराई जाएगी। अवैध निर्माण को जांच उपरांत हटाया जाएगा।