फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई सरदार पटेल की जयंती

Wed, 01 Nov 2023 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट सभागार में शपथ लेते कर्मचारी
विज्ञापन
शामली। शिक्षण संस्थानों में देश के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मंगलवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया गया और राष्ट्र की एकता व अखंडता के प्रति समर्पित रहने की शपथ ली गई।
विज्ञापन

सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में में शपथ ग्रहण एवं राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने सरदार वल्लभभाई पटेल के के बारे में बताया। काॅलेज परिवार ने शपथ ग्रहण करते हुए कहा कि हम राष्ट्र की एकता अखंडता और उसकी सुरक्षा को बनाए रखने में तन मन धन से समर्पित होंगे। इस अवसर पर छात्राओं ने एकता दौड़ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर संजीव कुमार, संदीप कुमार, कविता गुप्ता, अनीता मलिक, गीता कांबोज, अमित कुमार, रवि कुमार, आदि मौजूद रहे। जैन हायर सेकेंडरी स्कूल बनत में प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। प्रबंधक दीपक कुमार जैन ने रन फॉर यूनिटी के लिए हरी झंडी दिखाकर छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को रवाना किया।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आचार्य कुलदीप कुमार ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल महान देशभक्त, स्वतंत्रता सेनानी तथा उच्चकोटि के अधिवक्ता थे। इस अवसर पर एकता दौड़ व शपथ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या आनंद प्रसाद शर्मा, मोहर सिंह,अरविंद कुमार, नीटू कुमार, अशोक सोम, संदीप कुमार, योगेंद्र सैनी, भानू कुमार, सुखदेव सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल ने विद्यार्थियों को सरदार वल्लभभाई पटेल जी बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर सभी अध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने सत्य निष्ठा से देश की एकता, अखंडता, सुरक्षा को बनाए रखने में समर्पित रहने की शपथ ग्रहण की। इसके बाद स्कूल के अध्यापकों व व विद्यार्थियों द्वारा रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ हनुमान धाम से किया गया। पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल ने हरी झंडी दिखाई। इस दौड़ में एकता की मशाल को अरविंद संगल, नगर अध्यक्ष मीनू संगल, पुनीत द्विवेदी, प्रधानाचार्य उज़्मा ज़ैदी ने मशाल को लेकर रन फॉर यूनिटी का नेतृत्व किया। विजय चौक पर पहुंचकर इस दौड़ का समापन हुआ। इस अवसर पर रविंद्रपाल सिंह मलिक, दामोदर सैनी, पीयूष सैनी, राजेंद्र मादलपुर, सत्यपाल भूरा, राजकुमार शर्मा, अनुराग शर्मा, सचिन जैन रहे।
श्री सत्यनारायण इंटर काॅलेज में प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र के समक्ष दीप जलाकर और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। छात्र/छात्राओं को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ भी दिलाई गई और एकता के लिए दौड़ का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सतीश आत्रेय ने किया। इस अवसर पर घनश्याम सारस्वत्, शिव कुमार, वेदप्रकाश, महेश नारायण गौड़, मनोज शर्मा, मनोज भारद्वाज, फूल कुमार, अरविंद जैन, लोकेंद्र आदि मौजूद रहे।

शामली कलेक्ट्रेट सभागार में शपथ लेते कर्मचारी

शामली कलेक्ट्रेट सभागार में शपथ लेते कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें