फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एआरटीओ और पुलिस ने दलालों के खिलाफ की छापेमारी

Wed, 01 Nov 2023 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। लाइसेंस बनवाने के नाम पर लोगों से अधिक रुपये वसूलने वालों के खिलाफ एआरटीओ और पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। हालांकि इस दौरान कोई भी दलाल पकड़ में नहीं आ सका। दुकानदारों को भी चेतावनी दी गई है कि यदि दलालों को बैठाया गया तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 27, 28 और 29 अक्तूबर के अंक में दलालों द्वार एआरटीओ कार्यालय के बाहर लर्निंग और डीएल बनाने के नाम पर की जा रही वसूली को लेकर प्रमुखता के साथ खबरें प्रकाशित की थी। तीन दिन तक लगातार खबरें प्रकाशित होने के बाद विभागीय अधिकारियों में खलबली मची हुई है। एआरटीओ रोहित राजपूत ने बताया कि कोतवाली पुलिस के साथ उन्होंने दलालों के कई ठिकानों पर छापामारी कराई। हालांकि, कोई भी दलाल हाथ नहीं आ सका। कहा कि दलालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। दलालों को बख्शा नहीं जाएगा। लोगों से भी अपील की है कि कोई भी कार्य एआरटीओ कार्यालय के अंदर कराए, कोई फीस के अलावा अतिरिक्त रुपये मांगता है तो उसकी शिकायत करें, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें