फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में मनाई संत रविदास जयंती

विज्ञापन
शामली सरस्वती विद्या मन्दिर इन्टर कॉलेज म्रे आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते छात्र - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में मनाई संत रविदास जयंती
विज्ञापन

शामली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें संत रविदास के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शनिवार को विद्यालय में संत रविदास जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ संत रविदास के चित्र पर पुष्पार्चन कर एवं सरस्वती वंदना से हुआ। मुख्य वक्ता बिजेंद्र कुमार ने कहा कि महापुरुषों ने जन्म लेकर अपने अमृत रूपी वचनों से समाज का कल्याण करने के लिए अपना जीवन लगा दिया। इन महापुरुषों में संत रविदास भी शामिल रहे। संत रविदास ने ‘मन चंगा कठौती में गंगा’ संपूर्ण संसार को संदेश दिया। संत रविदास के दर्शन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा ने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को उनसे सीख लेने की शिक्षा दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के उप प्रधानाचार्य मलूक चंद, आचार्य नरेश, नीटू कश्यप, सोमदत्त, बिजेंद्र सिंह, मोहर सिंह, प्रीतम सिंह, महेंद्र सैनी, प्रदीप कुमार, अंकित भार्गव, अशोक कुमार उपस्थित रहे। संचालन ब्रिजेश सैनी ने किया।

शामली सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज सन्त रविदास जयन्ती मनाते शिक्षक- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें