फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजू राणा की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी बदले

Fri, 03 May 2019 11:15 PM IST
NAVEEN GUPTA अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
file photo - फोटो : amarujala
विज्ञापन
करीब छह माह पहले धर्म परिवर्तन करने वाले संजू राणा ने सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। संजू राणा की शिकायत पर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को बदल दिया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला हरेंद्र नगर निवासी शहजाद ने स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन कर अपना नाम संजू राणा रख लिया था। धर्म परिवर्तन के बाद जान का खतरा बताने पर एसपी ने उनकी सुरक्षा में दो पुलिसकर्मी तैनात किए थे। कुछ समय से संजू राणा की सुरक्षा में सिपाही कर्मवीर और दीपक को तैनात किया गया था। पिछले माह मतदान के दौरान चुनाव ड्यूटी के लिए नौ अप्रैल से एक सिपाही दीपक को हटा लिया गया था। तब से सिपाही कर्मवीर ही सुरक्षा में चल रहे थे। शुक्रवार को संजू राणा ने कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर से मिलकर सिपाही कर्मवीर पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए हटाने की मांग की। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि संजू राणा की शिकायत पर सुरक्षा में लगे सिपाही कर्मवीर सिंह को हटा दिया है। उनके स्थान पर सिपाही हरेंद्र सिंह और रामकुमार को तैनात किया गया है। उधर, सिपाही कर्मवीर ने अभद्रता करने के आरोप को निराधार बताया है।

हमले में हाथ की हड्डी टूटने का आरोप
संजू राणा ने बताया कि करीब 15 दिन पूर्व रात के समय घर के बाहर टहलते हुए पांच लोगों ने उन पर हमला कर घायल कर दिया था। हमले में जेल गए तीन आरोपी जमानत पर आए हुए है। हमले के बाद उनके एक हाथ में दर्द हो रहा था। उपचार के बाद भी जब दर्द कम नहीं हुआ तो उन्होंने चिकित्सक की सलाह पर एक्सरे कराया, जिसमें उसके हाथ की हड्डी टूटी होना आया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट अभी मिली नहीं है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें