वहीं, दोपहर के समय सीओ अमरदीप मौर्य ने डॉग स्क्वायड की टीम के साथ पहुंचकर कचहरी में सघन चेकिंग अभियान चलवाया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। सीओ ने बार के पदाधिकारियों से मिलकर सुरक्षा व्यवस्था बनाने पर चर्चा की।
अधिवक्ताओं को दिखाने होंगे परिचय पत्र
जनपद न्यायाधीश ग्रीश कुमार वैश्य के निर्देश पर बार एसोसिएशन कैराना की ओर से नोटिस बोर्ड पर लिखा गया कि सभी अधिवक्ता एवं लिपिक अपने परिचय पत्र अपने पास रखें। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में पुलिस का पूर्ण सहयोग करें। इसके अलावा परिचय पत्र की मांग किए जाने पर बिना तर्क वितर्क के पुलिस को परिचय पत्र दिखाया जाए।
यह भी पढ़ें: Shamli: कड़ी सुरक्षा में संजीव जीवा का अंतिम संस्कार, बेटे ने दी मुखाग्नि, नहीं पहुंची पत्नी, देखिए तस्वीरें
20 सीसीटीवी कैमरों से लैस है कचहरी परिसर
पिछले दिनों जनपद न्यायाधीश के आदेश पर न्यायालयों के आसपास व कचहरी परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए थे। इस दौरान कचहरी के दोनों गेट के अलावा न्यायालय परिसरों एवं वाहन पार्किंग के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। बताया गया कि कचहरी में कुल 20 सीसीटीवी कैमरे हैं, जो पूरी तरह से चालू हैं।