कैराना की हाट स्पाट सत्यम कालौनी में सेनिटाइजर करती नगर पालिका की टीम
- फोटो : SHAMLI
हॉटस्पॉट क्षेत्रों को सैनिटाइज किया
कैराना। बुधवार को कैराना के मोहल्ला अफगानान निवासी एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। बृहस्पतिवार को भी मोहल्ला आलकला निवासी 70 वर्षीय वृद्ध महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। इसके साथ ही गांव बुच्चाखेड़ी निवासी दिल्ली से लौटे एक युवक की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई थी। टीचर्स कॉलोनी निवासी कोरोना पॉजिटिव के क्लोज कांटेक्ट में आई 37 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आ गई थी। कैराना क्षेत्र में चार कोरोना पॉजिटिव नये मामले आने पर प्रशासन ने उन स्थानों को हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित कर दिया। डीएम जसजीत कौर के निर्देश पर पालिका प्रशासन ने चारों क्षेत्रों को सील कर दिया था। शुक्रवार को पालिका की टीम ने चारों हॉटस्पॉट क्षेत्रों को सैनिटाइज किया।